राज्य समाचार

शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला का डिब्बा गिरा दो युवतियों पर : गंभीर रुप से घायल

शिवरीनारायण माघी मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूला टूटकर गिरा, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा)। शिवरीनारायण में इन दिनों चल रहे विशाल माघी मेले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 4 बजे नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगे आकाश झूले के टूटकर नीचे गिर जाने से मेला देखने आईं दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश झूला उमेश गुप्ता द्वारा संचालित किया जा रहा था। घटना के समय जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मल्दा की रहने वाली दो युवतियां मेला परिसर में मिला ग्राउंड में झूले के नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक झूले का एक हिस्सा टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

 

घायल युवतियों की पहचान चंद्रकांत कश्यप (15 वर्ष) एवं भूमिका कश्यप (21 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से शिवरीनारायण स्थित शबरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भूमिका कश्यप की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मेला परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए मेले में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button