राज्य समाचार

पोटाश बताकर किसानों को बेचा नमक, 4 ठग राजस्थान से गिरफ्तार…

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले ने ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां किसानों को पोटाश बताकर नमक बेच दिया गया। कांकेर पुलिस ने ठगी करने वाले चार आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। ठगी करने के लिए आरोपियों ने खुद की फैक्ट्री खोल रखी थी। फैक्ट्री में नमक को रंग कर पोटाश खाद के रूप में तैयार कर कई राज्यों में ट्रकों के माध्यम से सप्लाई कर किसानों को ठगा जाता था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पखांजूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 जुलाई को कृषि विभाग द्वारा पखांजूर में ट्रक क्रमांक आरजी 11 जीबी 9189 से खाद बरामद की गई थी। बरामद खाद का परीक्षण के बाद वह नकली पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 318(4),3(5),336 (3),338,340(2) बीएनएस, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 पंजीबद्ध किया था। जिसमें दो आरोपियों अनिमेश घरामी निवासी पीव्ही 23 लखनपुर तथा ट्रांसपोर्टर उस्मान खान निवासी राजस्थान की गिरफ्तारी की गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसपी ने जांच के लिए बनाई थी टीम  
एसएसपी आइके इलेसेला ने एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला की निगरानी में जांच टीम गठित की थी। जिस पर थाना प्रभारी किशोर केंवट के मार्गदर्शन में पखांजूर की टीम प्रकरण की विवेचना हेतु राजस्थान भेजी गई थी। जांच में यह तथ्य पाए गए थे कि, बरामद अमानक खाद नावा सिटी राजस्थान से परिवहन कर छत्तीसगढ़ लाया गया था। जांच के दौरान नमक को रंगकर उसे खाद की बोरी में भरकर खाद के रूप में विक्रय करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ हुआ है। इस गिरोह में श्री जैन केम फूड नावा सिटी के मालिक विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन और उपकार जैन निवासी नावा सिटी जिला डीडवाना राजस्थान अधिक मुनाफे के लिए अपनी फैक्ट्री में नमक को रंगीन बनाकर नकली पोटाश खाद के रूप में तैयार कर छत्तीसगढ के आलावा कई राज्यों में खपाते थे।

इन कंपनियों के नाम से की जाती थी पैकिंग
शिवकृष्ण गुर्जर निवासी और ओमप्रकाश भदाना निवासी जयपुर राजस्थान, जैन केम फूड फैक्ट्री में इंडियन पोटास लिमिटेड हाईटैक बायोटैकनोलाजी लिखा हुआ (प्रिंटेड) बारदाना पहुंचाते थे। जिसमें नकली पोटाश खाद की पैकिंग की जाती थी। शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना नकली खाद की मार्केटिंग करते थे और अपनी पार्टनरशिप फर्म ओपीएस किसान एग्रोकेयर प्रालि के बिल के द्वारा विक्रय कर ट्रांसपोर्टर दौलत सिंह निवासी नावा सिटी राजस्थान की ट्रक में लोड करवाकर विभिन्न राज्यों के विक्रताओं को भेजते थे। पखांजूर थाना की पुलिस टीम ने नावा सिटी राजस्थान से अपराध में शमिल चार आरोपियों विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन, उपकार जैन और दौलत सिंह को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड में पखांजूर लाकर कोर्ट में पेश किया गया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button