राज्य समाचार
रामपुर विधानसभा में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष हितानंद हुए सम्मिलित

कोरबा। रामपुर विधानसभा के शक्ति केंद्र रामपुर में आयोजित हुआ विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन। मंचस्थ अतिथियों – नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी, विधानसभा खरसिया के भाजपा प्रत्याशी रहे श्री महेश साहू जी, रायगढ़ जिला प्रभारी शिव वैष्णव जी, लख्खू अग्रवाल जी ने व्यापारी बंधुओ को संबोधित किया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी व्यापारी बंधुओं से कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के लिए समर्थन माँगा।
कार्यक्रम में अटल दीक्षित जी, रमाशंकर राठौर जी, विनय सिंह जी, पवन अग्रवाल जी, अनिल अग्रवाल जी, मनहरण श्रीवास जी, किशन अग्रवाल जी, मन्नू राठिया जी रामकुमार बघेल जी, संजय अग्रवाल जी एवं अन्य व्यापारी बंधु शामिल रहे।

