राज्य समाचार

श्रमिक सियान योजना बनी जीवन की नई आशा

Spread the love

60 वर्षीय श्रमिक अश्वनी जांगड़े को मिली आर्थिक राहत

 

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री  सियान सहायता योजना ज़रूरतमंद श्रमिक परिवार की जिंदगी में उम्मीद की किरण बनकर आई है। इस योजना का लाभ रायपुर ज़िले के आरंग ब्लॉक के ग्राम पचेड़ा की निवासी  अश्वनी जांगड़े  का काम करती थी | इस योजना के तहत 20 हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई जिससे उन्हें बड़ी मदद मिली।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

60 वर्षीय  जांगड़े ने कहा, मैंने अपना पैसा घर के काम व तीर्थ यात्रा में उपयोग किया एवं कुछ पैसे अपने भविष्य के सुरक्षित रखी हूं। मुख्यमंत्री  सियान सहायता योजना हम श्रमिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न केवल हमें आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

अश्वनी जांगड़े ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन श्रमिकों के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों को संबल मिल रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button