राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
ED ने कपड़ा कारोबारी को हिरासत में लिया:सरकारी विभागों में करता था सप्लाई, करीब 40 घंटे तक ठिकानों से खंगाले गए दस्तावेज

अंबिकापुर में ईडी ने कपड़ा कारोबारी अशोक अग्रवाल को हिरासत में लिया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली से आई ईडी की 4 सदस्यीय टीम जांच में जुटी थी। जिसके बाद यह कार्रवाई शनिवार रात 9 बजे तक चली। इस दौरान सूत्रों के मुताबिक टीम ने 3 बोरी और एक ब्रिफकेस में दस्तावेज जब्त किए हैं।

शुक्रवार को टीम ने कपड़ा कारोबारी अशोक अग्रवाल और उनके भाई मुकेश अग्रवाल के ठिकाने पर छापा मारा था। बताया जा रहा है कि कारोबारी सरकारी विभागों में ड्रेस और कपड़े की सप्लाई करता है। वहीं ईडी को कपड़ा सप्लाई में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now





Live Cricket Info
