राज्य समाचार

विस चुनाव में 25 हजार वोटों से हार का रिकार्ड, अब 26 प्रतिशत जनता की पसंद पर लोकसभा में कांग्रेस की लुटिया डुबोने का इतिहास रचने की तैयारी में जयसिंह अग्रवाल

Spread the love

कोरबा 26 फरवरी। जनता की जरुरतों से पांच साल बेखबर रहे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कारगुजारियों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डुबो दी। आलम यह रहा कि कोरबा शहर में कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़े अंतर और नए कीर्तिमान के साथ हार दर्ज कराई। अभी इस ऐतिहासिक शिकस्त को ठीक से चार माह भी नहीं गुजरे हैं कि पूर्व मंत्रीजी के दिल में सीधे 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जमीन तलाशने का चुनावी कीड़ा कुलबुलाने लगा है। विधानसभा में कांग्रेस को कोरबा से चारों खाने चित्त कराने का श्रेय तो ले लिया, अब हमारे नगर …. जयसिंह अग्रवाल की नजर लोकसभा चुनाव में भी रिकार्ड दोहराने की दिख रही है। यही वजह है जो हाल ही में हुए उम्मीदवार सर्वे में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के उनके 25 प्रतिशत कांग्रेसी समर्थकों ने एक बार फिर उन्हें पहली पसंद करार देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में देखने की इच्छा जताई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वर्षों अपने विधायक के तौर पर कोरबा शहर की जनता पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को मौके पे मौका देती रही। पर हर बार केवल उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया जाता रहा और आम आदमी के हक की रोटी से तिजोरियां भरी जाती रहीं। आखिरकार जनता का भरोसा जाता रहा और बीते विधानसभा चुनाव में कोरबा से लेकर रायपुर तक कांग्रेस को निकाल बाहर किया गया। अब कोरबा शहर की बात करें तो वर्षों विधायकी चलाते रहे नगर …. जयसिंह ने भी शिकस्त की ऐसी प्रस्तुति दी है, जिसने वह उदाहरण पेश किया कि लोग कहते फिर रहे ही वाह भई, ऐसी ऐतिहासिक हार भी हो सकती है, अब पता चला। 25 हजार वोटों से अधिक के अंतर से कोरबा शहरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक हार दर्ज करने वाले जयसिंह अग्रवाल अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए रिकार्ड मतों से शिकस्त हासिल करने का नया इतिहास रचने ललाइत दिख रहे हैं। ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो लोकसभा उम्मीदवार सर्वे 2024 कोरबा में जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस के लिए पहली पसंद बताए जा रहे हैं, जिन्हें 26 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है।
बाक्स
जिले की चार विस सीटों पर डाॅ महंत अव्वल
इस सर्वे के शेष रिपोर्ट पर एक नजर डालें तो सक्ति विधायक डाॅ चरणदास महंत को 25 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जो सर्वे में दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि इसी सर्वे में कांग्रेस के लिए कोरबा लोकसभा की 4 विधानसभा सीटों पर डाॅ महंत ही पहली पसंद बताए गए हैं। उल्लेखनीय होगा कि पूर्व में डाॅ महंत ने भाजपा के स्व. डाॅ बंशीलाल महतो के विरद्ध लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें हार के बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव में सक्ति से जीत दर्ज की। ताजा सर्वेक्षण में तीसरे नंबर पर उनकी पत्नी और मौजूदा कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत हैं, जिन्हें 21 प्रतिशत लोगों का साथ मिला।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button