राज्य समाचार

संकल्प महिला मंडल का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम आयोजित


कोरबा, 12 फरवरी 2024 । संकल्प महिला मंडल एचटीपीपी दर्री के द्वारा विगत दिवस निमित्त हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन में अध्यक्षा श्रीमती निहारिका शर्मा एवं कमेटी सदस्याओं के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संकल्प महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
मकर संक्रांति के पर्व को महिला मंडल के सदस्यों ने आकर्षक रूप में मनाया। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर श्रीमती अनुराधा राव, श्रीमती मधु जायसवाल, श्रीमती तृष्णा कर्महे, श्रीमती रोमी कपिलेश, श्रीमती नीता अग्रवाल, श्रीमती गिरजा के द्वारा अपने-अपने प्रान्त में मनाये जाने वाले मकर संक्रांति के पर्व को अपने ढंग से मनाया। इस अवसर पर कालोनी परिसर के सफाई कर्मी मित्रों का संकल्प महिला मंडल के सदस्यों ने उपहार स्वरूप हल्दी कुमकुम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। संकल्प महिला मंडल अपने सामाजिक दायित्वों के निवर्हन के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्षा श्रीमती प्रियंका पाटले, श्रीमती रुकमणी सिंह, श्रीमती मिनती स्वैन, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, श्रीमती कविता पंड्या, सचिव श्रीमती विजया शाह, श्रीमती स्मिता करकरे, श्रीमती नीता अग्रवाल, श्रीमती अर्पणा सेवलकर, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती शिवानी कंवर सहित कालोनी के सभी सफाई कर्मी मित्र भी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button