राज्य समाचार

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

एक इमली पेड़ में 22 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला

जगदलपुर। शहर के पुराने पुल के पास एक इमली पेड़ में 22 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला है। शव देखे जाने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं परिजनों ने इसे आत्महत्या न बताते हुए उसे हत्या बताया गया है। साथ ही पुलिस से इस मामले कि अच्छे से जांच करने की बात कही गई है। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। युवक के हाथ की नसें भी कटी हुई मिली है।
मामले की जानकारी देते हुए मृतक भोला नागे के पिता हेमंत नागे ने बताया कि युवक शहर के एक फोटो स्टूडियो में काम करता था। साथ ही उसका शहर के एक युवती से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसी बात को लेकर 2 दिन पूर्व लड़की के परिजनों ने हमारे घर पहुंच कर युवक से मारपीट की और उसे मार देने की धमकी भी दी थी।
युवक अपने घर में सबसे छोटा था जिसमें दो बहन और मृतक था। परिजनों ने यह भी बताया कि कल सुबह काम में जाने की बात कह कर वह घर से निकला था। उसके बाद रात भर घर नहीं लौटा। सुबह कुछ लोगों ने बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है।
पेड़ पर चढ़ना नहीं आता था

परिजनों का कहना था कि युवक आज तक कभी किसी पेड़ पर नहीं चढ़ा है तो वह रस्सी कैसे बांध लेगा। इसे मारने के बाद ही पेड़ में टांगा गया है।
जेब में मिला कथित सुसाइड नोट

मृतक के जैसे पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने परिजनों से माफी मांगी है। इस सुसाइड नोट को भी लेकर परिजनों का कहना है कि यह राइटिंग मृतक की नहीं है। इसे किसी और ने डाला है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button