राज्य समाचार

ओडिशा : बस नदी में गिरी , 12 की मौत

Spread the love

कटक। ओडिशा के बाहरी क्षेत्र में जगतपुर के निकट मंगलवार की शाम एक बस के पुल से महानदी नदी में गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि तालचर से कटक जा रही निजी बस पुल की रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 30 फुट नीचे सूखी नदी में गिर गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक भैंस के सामने आने से बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। चालक ने जानवर को बचाने के लिए बस को मोड़ दिया और इस वजह से यह हादसा हुआ।
कटक से पुलिसकर्मीए अग्निशमन कर्मी और ओडिशा आपदा राहत कार्यबल ;ओडीआरएएफद्ध के साथ मौके पर पहुंचे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुकांत सेठी ने बताया कि बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।
इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और खेल मंत्री चन्द्र सारथी बेहरा को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए दो.दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button