राज्य समाचार

यात्रियों से भरी पिकअप सड़क के किनारे पलटी, आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love

मुंगेली। यात्रियों से भरी पिकअप वाहन जरहागांव थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घटना की सूचना पाकर जरहागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची है.ये हादसा मुंगेली जिला के दशरंगपुर गांव का है.

बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन सवार एक ही परिवार के सदस्य हैं. ये सभी लोरमी से पेंड्री तालाब गांव स्थित चमत्कारी तालाब में स्नान करने पहुंचे थे. ये सभी घर वापस आ रहे थे, उसी दौरान ये हादसे का शिकार हो गए. फिलहाल सभी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. कुछ की हालत गंंभीर है. वहीं, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है.फिलहाल जरहागांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button