राज्य समाचार

किसान दिवस पर कृषि विवि में फसल अमृत पर प्रकाश डालेंगे अखिल जैन

Spread the love

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 9 सितंबर को भगवान श्री बलराम की जयंती के अवसर पर किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अखिल जैन (पदम डाकलिया) को फसल अमृत पर विस्तृत प्रकाश डालने हेतु आमंत्रित किया गया है। फसल अमृत मनोहर गौशाला खैरागढ़ में निर्मित किया जाता है एवम इसे बनाने का प्रशिक्षण भी निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किसान दिवस के इस विशेष आयोजन में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) को फसल अमृत पर प्रकाश डालने के लिए आमंत्रित किया गया है। मनोहर गौशाला में तैयार किए जा रहे फसल अमृत को लेकर अब तक 12 राज्यों के 5 लाख से अधिक किसानों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

यह कार्यक्रम रायपुर के कृषि महाविद्यालय के कृषि मंडपम में दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button