राजनीती

लोग राजनीति में आना चाहते हैं’, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के विरोध पर WFI प्रमुख का बयान

Spread the love

नई दिल्ली। पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के ऐलान और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने के फैसले के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

संजय सिंह ने कहा कि जो एथलीट हैं वे कुश्ती की तैयारी कर रहे हैं। जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं, उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और ऐसा करना चाहिए। पुरस्कार लौटाना, यह उनका निजी मामला है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वहीं, मीडिया के ‘साक्षी मलिक के मुताबिक संजय सिंह डमी कैंडिडेट हैं’ सवाल पर WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मैं पहले से ही कुश्ती महासंघ में पिछले 12 साल से हूं। सांसद जी के आने से पहले बनारस कुश्ती संघ के अध्यक्ष थे। संजय सिंह ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या सांसद जी का करीबी होना डमी कैंडिडेट हो गया? क्या सांसद से नजदीकी रखना क्या गुनाह है? इसका सांसद से कोई लेना-देना नहीं है।

28 से 31 दिसंबर तक अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिताएं

वहीं, डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह का कहना है कि कुछ मुद्दों के कारण, देश में राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं 11 महीने के लिए रुकी हुई थीं। हमने 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करने की घोषणा की है। दिसंबर…अगर ये टूर्नामेंट 31 तारीख के अंदर आयोजित नहीं हुए, तो पहलवानों का पूरा एक साल प्रभावित होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button