राज्य समाचार

BREAKING : अमित जोगी को मिला CRPF सुरक्षा, लेकिन लेने से किया इनकार

रायपुर –  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. जल्द ही अमित जोगी केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में होंगे, जिसके मद्देनजर सुरक्षा अधिकारियों ने जोगी बंगले का जायजा लिया. वहीं अमित जोगी ने जेड प्लस सिक्यूरिटी से इंकार किया. अमित जोगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे किसी सुरक्षा की जानकारी नहीं है. मैंने कोई अतिरिक्त सुरक्षा की मांग नहीं की है.

मुख्यमंत्री को मेरी सुरक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए. कांग्रेस की सरकार ने तो मेरी सुरक्षा घटा दी है. वहीं जोगी कांग्रेस की लिस्ट पर कहा कि पहले चरण को लेकर प्रत्याशियों के नाम तय है. कांग्रेस की सूची के बाद उम्मीदवार घोषित करेंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं भाजपा को फायदा पहुँचाने के आरोप पर अमित जोगी ने कहा कि ऐसा तो हो ही नहीं सकता. भाजपा अच्छी सरकार की जगह मुझे कांग्रेस की बुरी सरकार पसंद है. वहीं पाटन से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं पाटन से लेकर भोपालपट्टनम तक लड़ूंगा. जब हमारी लिस्ट आएगी तो पता चल जाएगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button