राज्य समाचार

रायगढ़ के प्लांट में बड़ा हादसा: इंडक्शन फर्नेस फटने से 5 मजदूर झुलसे, दो गंभीर

Spread the love

 

रायगढ़ ।  रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में काम के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने से पिघला हुआ धातु उफान पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। हादसे में घायल श्रमिकों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखट सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डू यादव के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रायगढ़ के ओपी फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया।

दो मजदूर रायपुर रेफर

चिकित्सकों के मुताबिक, चौखट सिंह और प्रमोद सोनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य तीन श्रमिकों का इलाज रायगढ़ में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

हादसे की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंडक्शन फर्नेस में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह हादसा हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी मानकों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्लांट प्रबंधन घायलों के इलाज और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button