राज्य समाचार

राजधानी में 20 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Spread the love

रायपुर। रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में वेंकट हॉस्पिटल के सामने गुरुवार को एक युवक से 20 लाख रुपए लूट लिए गए। अज्ञात बदमाशों ने युवक का रास्ता रोककर उसे लूट का शिकार बनाया। पीड़ित ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक किसी काम से 20 लाख रुपए लेकर जा रहा था, तभी वेंकट हॉस्पिटल के सामने अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर पैसे लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अब आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button