राज्य समाचार

अब राजस्व मंत्री के बेटे ने फिर बेच दी ये वाली ज़मीन…

कोरबा – ज़मीन खरीदना और बेचना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन जब कोई बड़ा आदमी ज़मीन खरीदे या बेचे तो उसकी सुर्खियां बनना तय है। ताज़ा मामला हालिया करोड़पति राजस्व मंत्री के बेटे और खुद सैकड़ों करोड़ के संपत्ति के मालिक रोहित अग्रवाल का है। रोहित ने कोरबा शहर में स्थित अपनी भूमि के एक हिस्से को बेच दिया है। लेनदेन में बिक्री रकम करीब 24 लाख बताई गई हैं। रोहित की कोरबा पटवारी हल्का नंबर 16 के खसरा नंबर 615/2 में भूमि है जिसमे से कि 0.283 हेक्टेयर भूमि को दीपक कुमार गिडवानी पिता दिनेश गिड़वानी को बेची गई है।

ऐन चुनाव से पहले केवल कुछ लाख में बेची गई जमीन कई सवाल खड़े करती है। रोहित अपने पिता जयसिंह अग्रवाल व माता रेणु अग्रवाल का ऑन पेपर कर्जदार है। कहीं ये रकम उस कर्ज की अदायगी के लिए है, टैक्स बचत के लिए, टोटके के लिए या अन्य कहीं दर्शित करने के लिए बेची गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इससे पहले भी चुनावी समय में नेताओ और उनके परिवारों की ज़मीन बिक्री होते रही है लेकिन मंत्री जयसिंह के परिवार को जानने वाले बताते है उनकी स्थिति आज की तारीख में ज़मीन खरीदने की है बेचने की नहीं है। खैर असल कारण तो या तो रोहित जानते है या जयसिंह लेकिन रजिस्ट्री तो कराई ही गई है। इस चुनाव में वैसे भी राजस्व मंत्री ने 30 हजार से अधिक वोटों से अधिक का जीत का दावा किया है इस दावे की हकीकत तो 3 दिसंबर की देर शाम को ही पता लग सकेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button