राज्य समाचार

रायपुर से हैदराबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, इंडिगो ने की घोषणा

रायपुर। हवाई यात्रियों को नई उड़ानों की सौगात मिलनी शुरू हो गई है। इसके तहत इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान 23 सितंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही रायपुर से प्रयागराज के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस की नानस्‍टॉप फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू हो रही है।

विमानन अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2.20 बजे बजे उड़ान भरेगी और 3.56 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6327 रायपुर से हैदराबाद के लिए शाम 4.25 बजे उड़ान भरेगी और 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि त्योहारी सीजन में और भी कई शहरों के लिए रायपुर से उड़ान शुरू हो सकती है। इनमें सबसे पहले रायपुर से जयपुर उड़ान और रायपुर से राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। इन दिनों रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते वहां नई से नई सुविधाएं भी की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button