करियरराज्य समाचार

कल बस्तर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, CPRF के तय कार्यक्रम में होंगे शामिल

23.03.23| गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार काे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक शाह बस्तर में ही रहेंगे। यहां वो CPRF के तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करने और चुनावी चर्चाएं करने की संभावना है।

गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार 24 मार्च की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री बीएसएफ के विशेष विमान से सीधे जगदलपुर ही पहुंचेंगे । इसके बाद करणपुर में सीआरपीएफ 201 कोबरा बटालियन कैंप जाएंगे। सीआरपीएफ जवानों और अफसरों से मुलाकात करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गृहमंत्री अमित शाह सीआरपीएफ कैंप में रात बिता सकते हैं। इसके बाद अगली सुबह 25 मार्च शनिवार को सीआरपीएफ के 84 वें रेजिंड डे कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोबरा बटालियन के करनपुर कैंप में ये कार्यक्रम होगा। इस दौरान अमित शाह सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करेंगे इसके बाद गृहमंत्री जगदलपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button