राज्य समाचार

BREAKING : ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर, बुजुर्ग की मौत

रायपुर-  टाटीबंध चौक में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर पीछे बैठे युवक के नाना की मौके पर मौत हो गई। युवक के शरीर में भी चोटें आई हैं, जिसका AIIMS में इलाज किया गया। आमानाका पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक दुर्गा प्रसाद ने थाने में FIR दर्ज कराई कि वो वेस्ट सिंहभूम जिला झारखंड का रहने वाला है। 7 अक्टूबर की सुबह वह अपने नाना जगनमोहन राव के साथ भिलाई से रायपुर स्कूटी से आया था। उसे रायपुर में बैंकिंग की परीक्षा देनी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

युवक ने बताया कि रायपुर में परीक्षा देकर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब भिलाई वापस लौट रहा था। स्कूटी में पीछे उसके नाना बैठे हुए थे। टाटीबंध चौक से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। दोनों गाड़ी समेत सड़क किनारे गिर गए।

आमानाका टीआई एसआर सोनी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर 112 की टीम पहुंची। इस मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर राजू करधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button