राज्य समाचार

बोरे में सोना ही सोना… दिल्ली ज्वेलरी शोरूम के चोरों के घर जब पड़ा छापा

Spread the love

बिलासपुर। जंगपुरा इलाके में ज्वेलरी शोरूम में सबसे बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले तीन चोरों को छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार कर लिया गया है. चोरों के पास से करीब 18 किलो सोना भी बरामद किया गया है. बीते रविवार को इस चोरी के मास्टरमाइंड ने शोरूम की छत को तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

जब पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा तो चादर पर बिछे सोने को देखकर दंग रह गई. उस चादर पर सोने की इतनी ज्वेलरी रखी हुई थी जिसका वजन 18 किलो से भी ज्यादा था. पुलिस जिस वक्त छापा मारने पहुंची थी उस समय इन गहनों को चादर, बैग और बोरे में छुपाकर रखा गया था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू और सिविल लाईन थाने की टीम ने अपने यहां सात चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को दुर्ग के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा है. उसके पास से दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से चोरी किए गए अठारह किलो सोने को भी बरामद किया गया है. 

इसके अलावा आरोपियों से अलग-अलग चोरी के मामलों में कुल 12.50 लाख कैश भी जब्त किया गया है. बता दें कि बीते रविवार को साउथ ईस्ट दिल्ली के जंगपुरा इलाके में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात हुई थी. शोरूम के छत को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे और लगभग साढ़े अठारह किलो सोना और हीरे की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे.

आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस भी वहां देर रात पहुंची. एक दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी सहित कुल 23 लाख के माल के साथ पकड़ा था जबकि लोकेश खिड़की से कूदकर भाग गया था.

पुलिस को जांच के दौरान बता चला कि जंगपुरा में ज्वेलरी शोरूम में चोरी को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड दक्षिण भारत में भी ऐसी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था. राजधानी दिल्ली में ये ज्वेलरी शोरूम में अब तक की सबसे बड़ी चोरी थी

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button