राज्य समाचार

बदल रही निगम की तस्वीर ,धमतरी नगर निगम को अब मिलेगी विशेष पहचान

विशेष बजट प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार:
प्रिया गोयल

 

मनेन्द्रगढ़/धमतरी (प्रशांत तिवारी) (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  यूं तो धमतरी अपनी बेमिसाल खूबसूरती, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यह एक विकसित कृषि क्षेत्र भी माना जाता है।लेकिन यदि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो धमतरी शहर अब लगातार विकास की नई इबादत लिख रहा है। सीएम साय की महत्वाकांक्षी एवं जन हितैषी परियोजनाएं सुशासन तिहार में व्यापक रूप से क्रियान्वित हो रही हैं। गत दिवस समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जो घोषणाएं नगर निगम के लिए की हैं, उनसे बुनियादी ढांचों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिससे निश्चित ही शहर की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि नगर की अति आवश्यक एवं बहु प्रतीक्षित योजना में से धमतरी में हाईटेक बस स्टैंड के लिए 18 करोड़ की घोषणा की गई है ।

इसके अतिरिक्त सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम के लिए भी 10 करोड़ 50 लाख रुपए की घोषणा की गई है।

उन्होंने मुख्य मंत्री विष्णु देव साय का भी इन बजट प्रावधानों के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। पुरानी कृषि मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने आवास योजना के हितग्राहियों को नए पक्के घरों की चाबी दी एवं विद्यार्थियों को गणवेश वितरण किया।

उन्होंने महतारी वंदन एवं पीएम आवास योजना के लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा भी की। नगर निगम समेत पूरे जिले के लिए 213 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान स्व सहायता समूह अंतर्गत मशरूम उत्पादन, सिलाई ,मछली पालन ,पशुपालन, कृषि कार्य ,जैविक खाद निर्माण आदि करने वाली लखपति वीडियो से भी खास बातचीत की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button