राज्य समाचार

नींद में थी किशोरी, सांप के डसने से मौत

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जहरीले सांप के काटने से 15 साल की लड़की की मौत हो गई। वो रात में अपनी मां के साथ बिस्तर में सो रही थी। तभी सांप आ गया और बच्ची के पैर को डंस लिया। जिसके बाद उसकी नींद खुल गई। लड़की को काटने के बाद सांप टेबल के नीचे बैठ गया। इस दौरान परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा निवासी जगराम पटेल ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन नंदिनी पटेल स्कूल में पढ़ती थी। वो बीते रात खाना खाने के बाद रात में बिस्तर में सो रही थी। देर रात करीब 1.30 बजे बिस्तर में सांप आ गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान सांप ने उसके पैर के नीचे काट लिया, जिससे अचानक उसकी नींद खुली और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मां भी उठ गई। जिसके बाद जगराम को उठाई। इस दौरान सांप टेबल के नीचे बैठा था।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button