राज्य समाचार

पिकनिक मनाने गई शिक्षिका बेटे सहित अरपा नदी में डूबी, दोनों की मौत

Spread the love

बिलासपुर, 31 जनवरी। शहर के नजदीक स्थित लोफंदी के पास अरपा नदी में परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए गई एक शिक्षिका और उसके बेटे की नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई।

जरहाभाटा ग्रीन पार्क निवासी स्मिता लाल (36 वर्ष) अपने पति अनीस लाल, रिश्तेदारों और पारिवारिक दोस्तों के साथ लोखंडी स्थित अरपा नदी के पथरा घाट में पिकनिक बनाने के लिए गई थीं। दोपहर में खाना बनने से पहले कुछ लोग नहाने के लिए नदी में उतर गए। स्मिता भी अपने इकलौते बेटे आदेश (15 वर्ष) के साथ पथरा घाट में नहाने उतरी और गहराई की तरफ चली गई। पास में ही स्मिता के साथ आईं प्रियंका कश्यप भी अपने बेटे के साथ नहा रही थीं। मां और बेटे को गहराई में डूबते देख कर वह अपने बेटे के साथ तुरंत बाहर निकली और शोर मचाया। वहां पर लोग पहुंचे, लेकिन दोनों का पता नहीं चल रहा था। इसी बीच गांव से भी लोग पहुंच गए। कुछ मछुआरे नदी में उतरे और उन्होंने करीब आधे घंटे बाद मां बेटी को बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को देखकर साथ आए लोग फूट-फूट कर रोने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि पति अनीस ने खाना तैयार हो जाने और नदी में गहराई होने का हवाला देते हुए उन्हें नहाने के लिए जाने से मना किया था, लेकिन कुछ ही देर में आ रहे हैं कह कर वे नदी की ओर चले गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर कोनी के थाना प्रभारी सुनील तिर्की अपनी टीम के साथ पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स चिकित्सालय की मरच्युरी में रखवाया गया है। इस घटना से ग्रीन पार्क कॉलोनी में मातम छाया हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button