राजनीतीराज्य समाचार

29 अप्रैल को आम आदमी पार्टी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, नवनियुक्त पदाधिकारी करेंगे शपथ ग्रहण

Spread the love

28.04.23| छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने 24 अप्रैल को प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. नई कार्यकारिणी में लगभग 900 नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है. आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि, 29 अप्रैल शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे.

आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीद स्मारक भवन, कॉफी हाउस के सामने जयस्तंभ चौक रायपुर में किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक शामिल होंगे. इनके अलावा प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे.
कोमल हुपेंडी ने बताया कि, डॉ. संदीप पाठक शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प दिलाएंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे. साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान करेंगे. उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है. सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी काफी उत्साहित हैं.

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button