राज्य समाचार

विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Spread the love

कोंडागांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले में शामिल एक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। भीषण हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, विधायक टेकाम किसी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान काफिले की एक गाड़ी अचानक मोड़ पर संतुलन खो बैठी और पेड़ से टकरा गई। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त गाड़ी में केवल चालक मौजूद था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। चालक के शव को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विधायक ने जताया शोक, सहायता का भरोसा
विधायक नीलकंठ टेकाम ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और दिवंगत चालक के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button