राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
दर्दनाक हादसा दो स्कूली बच्चों को तेज़ रफ़्तार हाईवा ने ठोका दोनों भाई बहन की मौके पर ही मौत ,,
बिलासपुर। सिरगिट्टी में दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई. सुबह सुबह स्कूल जाने के दौरान ये घटना घटी. एक ही घर के दो बच्चों की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
हाइवा की चपेट में स्कूल जाने वाले सिरगिट्टी क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में रहने वाला लालू केवट किराना दुकान चलाता है. उसके भांजा भांजी उसी के साथ रहकर सिरगिट्टी के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं. रोज की तरह दोनों भाई बहन सुबह 7:00 बजे साइकिल से बन्नाक चौक स्थित सरकारी स्कूल जा रहे थे. दोनों बच्चे पेट्रोल पंप के पास जैसे ही मोड़ पर पहुंचे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दोनों भाई बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
Live Cricket Info


