राज्य समाचार

World Cup-2023 : रायपुर स्टेडियम में होगा वर्ल्ड कप-2023 का मैच

रायपुर –  इन दिनों आईपीएल 2023 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल 2023 में रोजाना दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है।

लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का एक मैच रायपुर में खेला जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई और आईसीसी दोनों ही इस संबंध में विचार कर रही है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार पांच अक्टूबर को होने वाले विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का एक पूल मैच रायपुर को भी मिला है।

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  में ये मैच खेला जाएगा। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत होस्ट कर रहा है। ऐसे में सभी मैच भारत के ही 13 स्टेडियम में होंगे, जिसमें रायपुर का स्टेडियम भी शामिल हो गया है।

अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो 50 ओवर का विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें नागपुर, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट, इंदौर, बेंगलुरु, मोहाली, रायपुर और धर्मशाला का नाम शामिल है।

बता दें कि बीसीसीआई ने 50 ओवर के विश्व कप से पहले देश भर में स्टेडियमों को अपग्रेड करने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले कहा था कि स्टेडियमों की स्थिति पर हालिया आलोचना के बाद बोर्ड अपने बुनियादी ढांचे का उन्नयन करेगा, स्वच्छ शौचालयों, आसान पहुंच और स्वच्छ सीटों के साथ उच्च सुविधयुक्त।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button