राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

दर्री जमनीपाली व ढोढीपारा में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन का किया गया गर्मजोशी के साथ स्वागत

Spread the love

कोरबा से प्रत्याशी बनाए जाने पर लखन देवांगन को बधाई देने का क्रम जारी है जमनीपाली दर्री व ढोढीपारा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। यहां सैकड़ों से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारा और बीजेपी जिंदाबाद लखन भैया जिंदाबाद का नारा लगाते हुए पटाखे फोड़ माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर पूर्व विधायक लखन देवांगन रविवार को कोरबा विधानसभा क्षेत्र के पथर्रीपारा में लाभार्थी सम्मेलन में लाभार्थियों से संपर्क कर मोदी सरकार की योजनाओं के विषय में संवाद किया,रशियन हास्टल में भी स्वागत किया गया,कोरबा से प्रत्याशी बनाए जाने पर लखन देवांगन का यहां भी समर्थकों एवं वार्ड वासियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया गया। लखन देवांगन पार्षद रहते हुए कोरबा नगर निगम के महापौर रहे थे। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य को आज भी जनता याद करती है सादगी पूर्ण व्यक्तित्व सरल एवं स्वाभिमान से आज भी पहचाने जाते हैं उनके जनाधार को देखते हुए सर्वे के आधार पर पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है जमनी पाली ढोढी पारा में जोरदार स्वागत किया गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button