राज्य समाचार

प्रेमी युगल जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

13.08.22| राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में आज तड़के सुबह प्रेमी युगल जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी के फंदे में मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती आज सुबह 11 बजे से अपने अपने घर से नदारद थे. इसके पहले भी कई बार मृतक युवती अपने ग्राम बेलटुकरी से देवरी जाकर अपने प्रेमी के साथ रहने का प्रयास कर चुकी थी. उस दौरान नाबालिक होने के चलते घर वालों की समझाइश पर वह वापस घर आने लगी थी. लेकिन आज सुबह राजिम के ग्राम देवरी नहर नाली के पास शीशम के पेड़ में तड़के सुबह दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राजिम पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर मृतक भोजराम साहू उम्र 18 वर्ष ग्राम देवरी निवासी और युवती कुंती तारक उम्र 18 वर्ष ग्राम बेलटुकरी निवासी की पहचान कर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button