राज्य समाचार

गौ-तस्करी मामलों में जब्त 46 वाहनों में से 21 राजसात, नीलामी के आदेश जारी

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायगढ़ जिले में गौ तस्करों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ‘शंखनाद’ के तहत पुलिस ने अब तक 46 ट्रक और पिकअप वाहनों को जब्त किया है।

इनमें से 21 वाहनों को राजसात कर उनकी नीलामी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने जिले में पदभार ग्रहण करते ही गौ-तस्करी पर निर्णायक प्रहार शुरू कर दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक साल में 85 केस, 123 आरोपी गिरफ्तार
जनवरी 2024 से अब तक चलाए गए ऑपरेशन शंखनाद के तहत 85 गौ-तस्करी के मामले दर्ज किए गए, जिसमे 123 तस्कर गिरफ्तार किए गए और 900 से अधिक गौवंशों की तस्करी रोकी गई। ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए 46 वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपए है

इनमें अधिकांश वाहन झारखंड रजिस्ट्रेशन के पाए गए हैं। 21 राजसात किए गए वाहनों की नीलामी की अनुमति जिले के कलेक्टर रोहित ब्यास ने दी है। वाहन मालिकों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। अब ये वाहन नीलाम कर प्राप्त राशि को शासकीय खजाने में जमा कराया जाएगा।

झारखंड के तस्करों की पहचान
राजसात किए गए कुछ प्रमुख वाहन मालिकों में शामिल हैं:
मो. जलालुद्दीन, साईंटांगरटोली (JH 01 FN-4830)
मो. मोगेरह अंसारी, रहमत नगर सिसई (JH 01 FM-4170)
नंदू गंझू, कनाडीह बुर्मू, रांची (JH 01 EU-9753)
कामरान फरास, लपराटोली, गुमला (JH 01 FE-7395)

राजसात वाहन जो नीलाम होंगे:
1-ट्रक क्रमांक JH01EP/9416
2- पिकअप वाहन क्रमांक JH01EV/4710
3-टाटा सूमो क्रमांक JH08A/7899
4-पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 A-5617
5-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FA-4057
6- पिकअप वाहन क्रमांक JH01ET/1547
7- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FF/4925
8- पिकअप वाहन क्रमांक JH19E/7804
9- पिकअप वाहन क्रमांक JH03L/9806
10- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FE/9799
11- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FR/2481
12- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FJ/2568
13-पिकअप वाहन क्रमांक JH19E/7954
14- ट्रक क्रमांक JH 01 AR/7060
15- पिकअप वाहन क्रमांक JH 13 E/5516
16- स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 C/0918
17-स्कार्पियो वाहन क्रमांक OR 16 B/7655
18-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FN-4830
19-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FE-7395
20-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FM-4170
21-छोटा हाथी पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 EU-9753

पुलिस का सख्त संदेश
एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “गौ-तस्करी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कानून का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” इस कार्रवाई ने पूरे राज्य में गौ-तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है और रायगढ़ पुलिस की तत्परता की मिसाल पेश की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button