राज्य समाचार

माओवादियों की वारदात: उपसरपंच की गला घोंटकर हत्या

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तारलागुड़ा इलाके के बैनपल्ली गांव में माओवादियों ने उपसरपंच मुचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुचाकी रामा हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित हुए थे। सोमवार देर शाम नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षाबलों की ओर से माओवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। माओवादी बौखलाहट में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं।

उपसरपंच की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच में जुट गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button