राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

टीचर परिवार के घर में घुसकर पिटाई, बोर्ड लगाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडा लेकर सरपंच समेत ग्रामीणों ने बोला धावा

Spread the love

कवर्धा। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम खुटू में शासकीय टीचर के घर मे घुसकर सरपंच राजू और ग्रामीणों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की. कांग्रेसी नेता वीरेंद्र जांगड़े भी इस दौरान मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि पुलिस FIR नहीं लिख रही है. महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाएं हैं.

दरअसल, पूरा मामला शिक्षक ने जमीन खरीदी हुई है. उस जमीन पर आदित्य नगर का बोर्ड लगा दिए थे. बच्चों ने आदित्य नगर के बोर्ड को उखाड़ दिया. इसी मामले को लेकर ग्रामीण आग बबूला हो गए .

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

शिक्षक की पत्नी से मारपीट के आरोप

बताया जा रहा है कि शिक्षक के घर अचानक पहुंचे और शिक्षक हुकमीचंद भास्कर के पत्नी से जमकर सरपंच और ग्रामीणों ने मारपीट की. इस दौरान भारी संख्या में भीड़ आई थी, जिससे परिवार दहशत में है.

न्याय की गुहार लगा रहा परिवार

घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन अभी तो पीड़ित पक्ष की नहीं सुनी और न ही मामला दर्ज किया गया है. पुलिस भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है. राजनीति दबाव के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है. पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button