राज्य समाचार

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका! अब नहीं चलेगी मनमानी, जितनी ऑनलाइन अटेंडेंस, उतनी ही मिलेगी सैलरी

Spread the love

 रायपुर।   छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जुलाई 2026 से कर्मचारियों का वेतन ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही आहरित किया जाएगा।

जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों एवं कार्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जा रही है। ऐसे में अब वेतन भी उसी उपस्थिति के अनुसार जारी किया जाएगा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

आदेश के प्रमुख बिंदु:

सभी कर्मचारियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा

जिन कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन अटेंडेंस के माध्यम से दर्ज होगी, उन्हें ही वेतन मिलेगा।

महीने में जितने दिनों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी, केवल उतने दिनों का ही वेतन आहरित किया जाएगा।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Online Attendance Salary

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button