राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
राजनांदगांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ली अधिकारियों की मीटिंग,
अपने दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनादगांव पहुंचे है. केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज टेडसरा पहुंचे. टेडसरा स्थित बीपीओ सेंटर का केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण किया और बीपीओ सेंटर में अधिकारियों से योजनाओं के संबंध में जानकारी ली. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीपीओ सेंटर भाजपा शासन में खुला है, इस सेंटर से छत्तीसगढ़ की युवाओं को रोजगार मिला है. इस दौरान पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.उन्होंने कहा कि पहले बैंगलोर में बीपीओ सेंटर सकंचलित हो रही थी. लेकिन छत्तीसगढ़ में बीपीओ सेंटर खुलने से यहां के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को बड़ी-बड़ी कम्पनियों में काम करने का मौका और रोजगार मिल रहा है बड़ी बात है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info

