राज्य समाचार

टेस्ट ड्राइव के बहाने ट्रेक्टर ले भागा चोर, बीच रस्ते में हो गया डीजल ख़त्म

ट्रैक्टर चोरी करने के चक्कर में उल्टा आरोपी को अपनी बाइक से भी हाथ धोना पड़ा. टेस्ट ड्राइव के बहाने ट्रैक्टर लेकर भागने की योजना उस वक्त फ़ैल हो गई जब बीच रास्ते में ही ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया. ऐसे में चोर को गाड़ी छोड़कर भागना पड़ गया. ट्रैक्टर चोरी करने के चक्कर में उल्टा आरोपी को अपनी बाइक से भी हाथ धोना पड़ा. सीएसईबी पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है.

कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में जॉन डीयर कंपनी के ट्रैक्टर डीलर को उस समय झटका लगा जब उसका एक ट्रैक्टर कथित किसान लेकर भाग गया. टेस्ट ड्राइव के बहाने ही उसने स्टेरिंग संभाली थी और मौका पाते ही वहां से चंपत हो गया. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज देखने के बाद कंपनी के लोग हरकत में आए और तत्काल पुलिस को जानकारी दी.
इस दौरान बुधवारी बाजार के पास ट्रैक्टर को देखे जाने की खबर मिली. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में डीजल खत्म होने की वजह से शख्स उसे बीच में ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ. जिस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को चौकी लेकर आए.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button