राज्य समाचार

मौसम में फिर उठा-पटक, अंधड़ चलने की संभावना

-छत्तीसगढ़ का आधा हिस्सा लू की चपेट में

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के मौसम में आने वाले तीन दिनों में खासा उठा-पटक होने वाला है। इसकी शुरुआत कल से ही हो गई। सरगुजा व दुर्ग संभाग में शनिवार की शाम को अंधड़ चला और बारिश हुई। यहां हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटा तक थी। अब यही स्थिति रायपुर संभाग में रविवार को बनने जा रही है। अंधड़ के लिए तैयार हो जाएं। यह परिवर्तन दो कारणों से हो रहा है।
पहला पश्चिमी विक्षोभ और एक द्रोणिका जो बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जो पश्चिमी गर्म हवा पर हावी हुई है। मगर इन दोनों का प्रभाव आधे प्रदेश में रहेगा। आधे प्रदेश में लू के हालात बने रहेंगे और आधे में तेज हवा चलेगी। तापमान पर अभी फिलहाल अंकुश लग रहा है। अधिकतम पारा जो 45 डिग्री जा पहुंचा था वह 44 के अंदर आ गया है। इस सीजन में अभी तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ है। रायपुर, बिलासपुर दोनों स्थानों का तापमान 45 डिग्री छू चुका है। पारा इसके आगे नहीं बढ़ सका। ऐसा नहीं कि तापमान की रफ्तार पर ब्रेक लग गया, यह चार दिनों के बाद बढ़ेगा।
प्रदेश में शुक्रवार को बिलासपुर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। हवा में नमी थोड़ी ज्यादा होने और हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने से रायपुर में तेज गर्मी के साथ उमस भी महसूस हुई। दिन ढलने के बाद भी देर शाम तक गर्म हवा चलती रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। शुक्रवार को यह महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में सक्रिय था। चक्रवात की वजह से समुद्र से थोड़ी नमी आने लगी है। इसलिए दिन में तेज गर्मी के साथ हवा में नमी बढऩे के कारण उमस भी महसूस हुई। रविवार को हवा में नमी 14 फीसदी पहुंच गई।
महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश से आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगा चक्रवात
लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में सक्रिय चक्रवात छत्तीसगढ़ दाखिल होगा। इससे तेजी के साथ नमी आएगी। प्रदेश में जहां नमी बढ़ेगी वहां शाम तक तेज हवा और बारिश होगी। जहां नमी कम रहेगी वहां लू चलेगी। तापमान पर अभी फिलहाल अंकुश लग रहा है। अधिकतम पारा जो 45 डिग्री जा पहुंचा था वह 44 के अंदर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन-चार दिनों तक मौसम बदलता रहेगा। इसके बाद तापमान बढऩे का पूर्वानुमान है। तापमान 45 के पार जा सकता है। मई के तीसरे-चौथे हफ्ते में तापमान बढ़ता है और जून में तो 47 डिग्री तक गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button