राज्य समाचार

पिस्टल-कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर मोसिन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर। रायपुर पुलिस ने थाना खरोरा क्षेत्रान्तर्गत नया बस स्टैण्ड पास साप्ताहिक बाजार के सामने पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर मोसिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। आरोपी थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास एवं आगजनी सहित एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिसमें आरोपी जेल भी जा चुका है।

दरअसल 7 जुलाई को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड पास सप्ताहिक बाजार के सामने एक व्यक्ति अपने हाथ में पिस्टल रखा है जो आने-जाने वाले आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खरोरा को आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट एवं थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोसीन अली निवासी सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी मोसिन खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से असलहा जब्त कर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 459/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। पिस्टल व कारतूस के संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।  

आरोपी मोसिन खान के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 333/24 धारा 323, 324, 294, 506, 34 भादवि. का प्रकरण दर्ज है, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था, इस प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी
मोसीन अली पिता मोह. हुसैन उम्र 28 साल निवासी तरूण नगर रायपुर जीवन अपार्टमेन्ट के सामने शंकर नगर रोड थाना सिविल लाईन रायपुर।

कार्रवाई में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी खरोरा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, आर. आशीष राजपूत, मोह. राजिक, अमित घृतलहरे एवं प्रकाश नारायण पात्रे तथा थाना खरोरा से सउनि. परशुराम साहू एवं आर. सुरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।


Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button