राजनीतीराज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने कुटरू वासियों को दी बड़ी सौगात: मिनी स्टेडियम खोलने के साथ की अन्य घोषणाएं

Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुरुवार को बीजापुर विधानसभा पहुंचे। बीजापुर के ग्राम कुटरु में सीएम बघेल ने जनता से भेंट-मुलाकात की और कई घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कुटरू में पहली बार आया हूँ। हमने ऋण माफी की। आपको भी ऋण माफी का लाभ हुआ होगा। किसानों ने बताया कि उनका 20 हजार से 2 लाख तक कर्जा माफ हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि परसों फिर आपके खाते में राजीव गांधी न्याय योजना का पैसा आएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, उन्हें भी 7 हजार दिया जा रहा है। हमारी सरकार बैगा गुनिया, गायता, पेरमा, मांझी को भी 7 हजार दे रही है। उन्होंने तेंदू पत्ता की संग्रहण राशि के बारे में जानकारी ली और पूछा कि, किस किसान ने ट्रैक्टर ली है, तभी किसान मंगलूराम ने बताया कि मैंने मैसी ट्रैक्टर लिया है। आपकी सरकार बनते ही ले ली थी। मुख्यमंत्री बोले, पहले किश्त न चुका पाने के कारण किसानों का ट्रैक्टर खींचा जाता था, लेकिन अब पहली बार हो रहा है कि किसानों का ट्रैक्टर नहीं खींचा जा रहा है, क्योंकि पर्याप्त राशि मिल रही है।

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कुटरू में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, पंचायत अड्डावली में खेल मैदान का निर्माण, कुटरू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेगड़े, फरसेगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुटरू में सरकारी बैंक खोलने, हाईस्कूल के नए भवन की स्वीकृति, जवारम माध्यमिक स्कूल का मिडिल स्कूल में उन्नयन, शासकीय महाविद्यालय खोलने, मिनी स्टेडियम खोलने और फरसेगढ़ में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button