राज्य समाचार

दोस्त की मोबाइल और 40 हजार नगदी लेकर हुआ फरार

Spread the love

कोरबा। साथ में काम करने वाले एक युवक ने अपने साथी का मोबाइल और 40 हजार नगदी लेकर हो गया फरार ।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपी को पंडरिया से गिरफ्तार कर लिया है। मामला बाकी मोगरा थाना का जहां पीड़ित सिकंदर कुमार का 2 मोबाइल और बैग पर रखे 40 हजार रुपए अपने ही साथ मे काम करने वाला राजकुमार सिंह ठाकुर का चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित इसकी शिकायत करने पुलिस के पास जा पहुंचा। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजकुमार ठाकुर के ग्राम पंडरिया के लिए रवाना हुई। पुलिस ने जब उसके घर पर दबिश दी तो वह पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने शराब के नशे में ये घटना को अंजाम दिया था। बाकीमोगरा थाना प्रभारी केसर पराग ने बताया कि आरोपी और पीड़ित गोपाल कंट्रक्शन में काम करते है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button