करियरराज्य समाचार

रावण दहन देखकर लौट रहा युवक रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त आया ट्रैन की चपेट में, मौके पर मौत

Spread the love

06.10.22| जांजगीर-चांपा। जिले में नैला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। बुधवार रात ट्रेन से कटकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की शिनाख्त चंद्रमणि प्रधान (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नगरपालिका वार्ड क्रमांक-2 भाटापारा नैला का रहने वाला था। घटना नैला थाना क्षेत्र की है। जीआरपी के जांच अधिकारी भास्कर पाणिग्रही ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। युवक चंद्रमणि विजयादशमी के दिन नैला में रावण दहन और दशहरे का मेला देखने के लिए आया हुआ था। वापसी में वो वॉर्ड क्रमांक- 2 भाटापारा रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था, तभी चांपा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि नैला स्टेशन मास्टर ने किसी व्यक्ति के ट्रेन से कट जाने की सूचना उन्हें दी। उसके बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटनास्थल पर चांपा जीआरपी के आला अधिकारी भी पहुंचे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button