राज्य समाचार

खेत में निकला नौ फीट का अजगर, ग्रामीणों में दहशत

बालोद । बालोद के ग्राम शिकारीटोला के किसान पुनित राम धनकर के खेत में लगभग नौ फीट अजगर निकल आया। शेखर नेताम दल्लीराजहरा निवासी ने रेस्क्यू कर अजगर को बाहर निकाला व बोरे में रखकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, धनकर परिवार खेत गया था और वे घास कटाई कर रहे थे कि अचानक उनके सामने विशालकाय अजगर आ गया। किसान खेत से निकलकर गांव की तरफ दौड़ा और ग्रामीणों की अजगर होने की जानकारी दी। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई, ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वनविभाग द्वारा सांप रेस्क्यू करने वाले शेखर नेताम को शिकारी टोला में सांप मिलने की जानकारी देते हुए रेस्क्यू कर सांप को बाहर करने भेजा।  अजगर को देखते ही पूरा परिवार सहम गया था। ग्रामीणों को बुलाया गया। तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद सांप रेस्क्यू करने वाले युवक को बुलाया गया। जिसने पूरे घटनाओं का रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button