राज्य समाचार

वाजिब दाम में धान बेचने से परिवार के सपनों को मिल रही मजबूती

Spread the love
शिक्षा और नए घर के निर्माण के लिए किसान करेंगे राशि का उपयोग

 

उत्तर बस्तर कांकेर । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत राज्य सरकार किसानों को उनके परिश्रम का वाजिब दाम देने 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सिंगनपुर निवासी किसान ने ग्राम डंवरखार स्थित लैंपस बुदेली में 117.20 क्विंटल धान बेचा।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास कुल 5.5 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वे अपनी मेहनत से खेती कर अपनी आजीविका चलाते हैं।

किसान  अमृतलाल साहू ने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं।

उनकी छोटी बेटी जो आंगनबाड़ी जाती है, को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से वे प्रत्येक वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि को बचत के रूप में जमा कर रहे हैं।

साथ ही भविष्य में स्वयं का नया घर बनाने का भी उनका सपना है, जिसके लिए यह राशि महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य में धान खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। किसान ने शासन के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button