राज्य समाचार

प्रभारी सचिव ने सखी सेंटर व बाल गृह का किया निरीक्षण

Spread the love

उत्तर बस्तर कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले की प्रभारी सचिव शम्मी आबिदी ने जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सखी वन स्टाप सेंटर और बाल गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिंगारभाट स्थित सखी वन स्टाप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए गांव-गांव में समय-समय पर शिविर के आयोजन एवं प्रचार-प्रसार करने को कहा।

उन्होंने कहा कि अब आपकी सखी एप के माध्यम से भी घर बैठे महिलाएं सुरक्षा को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। प्रभारी सचिव ने सेंटर में दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली और केन्द्र के सभी स्टाफ को अच्छा कार्य करते हुए बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने बाल गृह (बालिका) का भी निरीक्षण कर बालिकाओं को मिलने वाले सुविधाओं को देखा और उनसे संवाद करते हुए रहने-खाने की व्यवस्था और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

उन्होंने सभी स्टाफ को निर्देशित किया कि बालिकाओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके अलावा उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण कर पेशी एवं बोर्ड के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button