राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

थाना प्रभारी की नदी में डूबकर मौत, एक लाश को निकलने खुद उतरे थे डैम में, इलाके में पसरा सन्नाटा

देवास: मध्यप्रदेश के देवाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ जिले के नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले की जामनेर नदी में डूबने से मौत हो गई है। डूबें के दौरान उन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हुए। बताया जा रहा हैं कि यह हादसा जामनेर नदी के स्टॉप डैम में घटित हुआ हैं।

दरअसल यहाँ एक शव के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर गंभीरता दिखाते हुए जामनेर के थाना प्रभारी राजाराम वास्कले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहाँ वे विभाग के जवान और ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को बाहर लाने के प्रयास में जुटे थे, लेकिन तभी टीआई वास्कले बाहर नहीं आ पाए और डूबने लगे। जैसे-तैसे लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अचेत अवस्था में हरदा के अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के थाना प्रभारी के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग और लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे मामले की जाँच उच्चाधिकारियों के द्वारा की जा रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button