राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ द्विज परिवार का वार्षिक वनभोज कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 05 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ द्विज परिवार बालको का वार्षिक वनभोज कार्यक्रम खेतार में धूमधाम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य रामकिशोर शर्मा, रामकृष्ण पांडेय, संजीव शुक्ला, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, चंदन शर्मा, पीयूष पांडेय ने सयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि यह आयोजन सामाजिक वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में किया गया।
आयोजन समिति ने आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष जंगल में पेड़ के नीचे ख़ाना ख़ाना एवं पेड़ की पूजा करने की हमारी भारतीय परंपरा रही है। इस परंपरा को निभाते हुए छत्तीसगढ़ द्विज परिवार बालको ने द्विज पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए वनभोज का आयोजन किया जिसमें बालको नगर के सभी द्विज पुरुष, महिलाऐं एवं बच्चे भाग लिए। जहां पर पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। समाज के सदस्यों ने एक दूसरे का स्वागत किया। सभी सदस्य एक दूसरे से हर्षोल्लाश के साथ मिले एवं सबने अपना अपना परिचय दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नृत्य संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।बच्चों के लिए कई खेल प्रतियोगिताऐं करवायी गई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में शीतलेश शुक्ला के अध्यक्षता में सामाजिक गतिविधि को सुचारू रूप से मजबूत संघठन की निरंतरता बनाए रखने एवं नए कार्यकारिणी की गठन पर सर्व सम्मति से निर्णय लेकर मंगलवार को बैठक कराए जाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में द्विज परिवार के वरिष्ट सदस्य महात्मा तिवारी, गिरीश शर्मा, सुनील पांडेय, आकाश धर दीवान, विजय शर्मा, आलोक तिवारी, तेजेंद्र, अखिल, मन्नू पांडेय, चंदन शर्मा,मातृ शक्ति रामकली शर्मा, मीना शर्मा,रेखा शर्मा, सुनीता पांडेय, रमा पांडेय,नीता शुक्ला, सीमा शर्मा, सुलक्षणा शर्मा, निशा, मौसमी पांडेय,संगीता तिवारी, सुरेखा तिवारी आदि सदस्यों ने सराहनीय सहयोग दिया।

उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त समाज के अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर और विभिन्न रूपों से योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पेड़ों की झुरमुट एवं पेड़ों की छाँव में स्वादिष्ट भोज एवं जलपान का आनंद सभी सदस्यों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर शर्मा ने किया, राजीव शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button