राज्य समाचार

 अत्यंत आवश्यक सार्वजनिक सूचना एवं चेतावनी

Spread the love

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क के संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्ति स्वयं को संस्थान का “बिलासपुर रिपोर्टर” अथवा अधिकृत प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सर्वसाधारण को स्पष्ट रूप से सूचित किया जाता है कि ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क द्वारा बिलासपुर में ऐसे किसी भी व्यक्ति को रिपोर्टर नियुक्त करने संबंधी कोई अधिकृत नियुक्ति-पत्र अथवा पहचान-पत्र जारी नहीं किया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

विशेष रूप से स्पष्ट किया जाता है कि “अमीत मिश्रा” नामक व्यक्ति का ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। उक्त व्यक्ति न तो हमारे संस्थान का सदस्य है, न संवाददाता और न ही अधिकृत प्रतिनिधि।

अतः कोई भी नागरिक, अधिकारी, संस्था अथवा व्यवसायी ऐसे अनधिकृत व्यक्तियों के कथन, पहचान अथवा प्रतिनिधित्व पर विश्वास न करे और न ही उन्हें संस्थान के नाम पर कोई दस्तावेज, गोपनीय जानकारी, विज्ञापन, राशि अथवा अन्य लाभ प्रदान करे। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क के नाम, लोगो अथवा पहचान का अनधिकृत उपयोग करने, स्वयं को रिपोर्टर बताकर भ्रम उत्पन्न करने अथवा किसी प्रकार की राशि या लाभ प्राप्त करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सक्षम पुलिस एवं संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यदि कोई व्यक्ति ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क का प्रतिनिधि होने का दावा करता है, तो उसकी अधिकृत नियुक्ति की पुष्टि निम्न नंबरों पर अवश्य करें—

बिलासपुर ब्यूरो चीफ
अजीत सिंह ठाकुर: 9301603030

संपादक—व्हाट्सऐप नंबर:
9755588088

ऐसे किसी भी संदिग्ध संपर्क, संदेश, कॉल, पहचान-पत्र, विज्ञापन मांग अथवा आर्थिक लेन-देन की जानकारी संबंधित स्क्रीनशॉट, ऑडियो, वीडियो या अन्य प्रमाण सहित तत्काल उपरोक्त नंबरों पर भेजें।

सावधान रहें—संस्थान के नाम का अनधिकृत इस्तेमाल करने वालों से किसी प्रकार का व्यवहार न करें।

आदेशानुसार
संपादक
ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button