राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

शराब घोटाला मामले में चार्जशीट पेश, ED ने स्पेशल जज के सामने 5 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 16 हजार पन्नों का आरोप पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े शराब घोटाले मामले में ईडी (ED) ने आज चार्जशीट पेश किया है. ईडी ने 2 हजार करोड़ रुपये घोटाले में 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 16 हजार पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया है.

जानकारी के अनुसार, ED ने छापेमारी कार्रवाई कर छग आबकारी विभाग में हुए 2 हजार करोड़ रुपए घोटाले का भड़ाफोड़ किया था. इस मामले में ईडी ने अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, पप्पू ढिल्लन, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी को आरोपी बनाया है. इस मामले में आज ईडी ने रायपुर कोर्ट में स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के सामने आरोपियों के खिलाफ करीब 16 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ में ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की थी. जिसमें ईडी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके शराब घोटाले की जानकारी दी थी. ईडी का दावा है कि साल 2019 से 2022 के बीच प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला हुआ है. जिसमें 2 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं. उन्होंने अपनी जांच में ये खुलासा किया है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में एक सिंडिकेट चला रहे हैं और उसमें बड़े नेताओं के अलावा सीनियर अफसरों का भी सपोर्ट है. जिसमें एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया है कि छत्तीसगढ़ में बेचे जाने वाली शराब की हर बोतल पर अवैध वसूली की जा रही थी. इसमें ईडी ने कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की है.

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button