राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

रायपुर में अवैध हथियार रखने पर एक्शन:दिल्ली से आकर यहां रह रहा था आरोपी, कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया

रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली कि मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला रमेश सराफ जो फिलहाल सन्यासीपारा में मुक्तिधाम के पास रहता है, उसने अपने पास एक कट्टा और कुछ जिंदा कारतूस रखा है। खबर मिलते ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए टीम बनाकर मौके पर पहुंची और रेड मारकर आरोपी को घेर लिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शुरुआती पूछताछ में आरोपी सवालों का जवाब नहीं दे पाया और पुलिस को चकमा देने की कोशिश करता रहा, लेकिन फिर कड़ाई से पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी के पास से हथियार से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने आरोपी के पास से गैर लाइसेंसी देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए हैं और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button