राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

8वीं की छात्राएं बोलीं- बैड टच करते हैं सर, कभी-कभी शौंचालय में आ जाते हैं, आत्मानंद स्कूल के शिक्षक पर काली करतूत के आरोप

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुरु- शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि कलयुगी शिक्षक गुरु- शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर रहा है. ऐसे में छात्र-छात्राओं के भविष्य क्या होगा. इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.दरअसल, एक मामला महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड से सामने आया है. जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की आठवीं की छात्राओं ने प्राचार्य से शिकायत की.

इंग्लिश के शिक्षक प्रमोद दास उनको बैड टच करते हैं और कभी-कभी शौंचालय में भी आ जाते हैं. छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य ने अभिभावक और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को बुलाया और बैठक की. बैठक में मामला सही पाये जाने पर प्राचार्य ने बागबाहरा थाना में लिखित सूचना दी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस पूरे मामले मे जहां प्राचार्य और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी इस घटना की पुष्टि की है. जांच के बाद लिखित रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामले को गंभीरता से लिया है. जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

गौरतलब है कि प्रभारी डी ई ओ ने बताया कि इसके पहले भी इस शिक्षक के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिल चुकी है, तब उन्हें समझाया गया था. अब फिर से शिकायत आई है.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button