राज्य समाचार

धर्मांतरण को लेकर बवाल VIDEO:दो महिलाओं की जमकर पिटाई;स्थानीय लोगों ने कहा- धर्म परिवर्तन के लिए बच्चियों का ब्रेन वॉश करती थीं

दुर्ग जिले में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर एक बार फिर माहौल गर्माया है। छोटी बच्चियों को दूसरे धर्म की प्रार्थना करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने एक महिला और युवती की जमकर पिटाई कर दी। जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ तो हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीच सड़क आरोपी महिलाओं को स्थानीय महिलाओं ने जमकर पीटा है। - Dainik Bhaskar

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोहन नगर पुलिस के मुताबिक, उरला बस्ती क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर मारपीट करने की शिकायत मिली थी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि, महिला चित्रलेखा साहू ने अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन की थी। जहां 2 महिलाएं पहुंची थी। इन्होंने छोटी बच्चियों को अपना धर्म बदल कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उनका ब्रेन वॉश कर रहीं थीं।

मोहल्ले की महिलाओं ने युवती को पकड़कर जमकर पीटा।
मोहल्ले की महिलाओं ने युवती को पकड़कर जमकर पीटा।

जैसे ही इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई वो बड़ी संख्या में महिलाएं चित्रलेखा साहू के घर पहुंच गईं। चित्रलेखा ने जैसे ही मोहल्ले की महिलाओं और लोगों को अपने घर आते देखा तो वो वहां से भाग गई। इसके बाद महिलाओं ने धर्म परिवर्तन करवा रही महिला और युवती को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बजरंग दल एवं अन्य हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचे और वहां नारेबाजी करने लगे।

युवती की पिटाई करती मोहल्ले की महिलाएं
युवती की पिटाई करती मोहल्ले की महिलाएं

दोनों पक्षों में हुआ समझौता
मोहन नगर पुलिस घायल महिला और युवती को लेकर थाने गई। इसके बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग महिलाएं और बजरंग दल के लोग भी थाने पहुंच गए। वहां जमकर नारेबाजी करने लगे। थाना प्रभारी ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। पुलिस का कहना है कि धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर वो लोग जांच कर रहे हैं।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button